कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में चार फैक्ट्रियां आग लगने से तबाह, दमकलकर्मियों की कई घंटों से मशक्कत जारी

7.0kViews
1013 Shares

 कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार फैक्ट्रियां गुरुवार की देर रात आग की चपेट में आ गईं। आग की भीषणता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी दमकलकर्मी इस पर काबू पाने में सफल नहीं हुए हैं। आग से किसी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

कुंडली स्थित फायर सब-स्टेशन को रात करीब ढ़ाई बजे सूचना मिली कि निफ्टेम के निकट स्थित कई औद्योगिक इकाइयों में आग लग गई है। सूचना मिलने पर आग पर नियंत्रण के लिए पहुंचे दमकलकर्मियों ने पाया कि आग की चपेट में चार फैक्ट्रियां आ चुकी हैं।

आग पर काबू पाने के लिए आस-पास के दमकल केंद्रों से भी फायर टेंडर्स को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने के समय 14 फायर टेंडर्स की मदद से दमकल कर्मी आग पर काबू करने में जुटे हैं।

जिन फैक्ट्रियों में आग लगी है उनमें तीन सी- 56, 57 और 62 एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित हैं। चौथी फैक्ट्री किसी अन्य व्यक्ति की है। चारों ही फैक्ट्रियों में पंखे व कूलर आदि होम एप्लाइंसिस का निर्माण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *