जिले में अधिकांश अमृत सरोवर पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार करके बनाए गए हैं या फिर बनाए जा रहे हैं। 317 सरोवरों में से 50 प्रतशित से अधिक सरोवरों का निर्माण ही पूरा नहीं हुआ है। फरवरी के महीने में ही कई अमृत सरोवर में पानी न के बराबर है और कुछ जगह काफी कम पानी है। ऐसे में भीषण गर्मी में इनमें एक बूंद पानी भी नहीं रह जाएगा।
सरोवरों में पानी तो नहीं है लेकिन गंदगी जरूर हो रखी है। सरोवरों की सफाई न होने की वजह से बड़ी-बड़ी घास हो गई है और झाड़ियां भी उग आई हैं। जिम्मेदारों की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इनमें पानी की व्यवस्था नहीं की जा रही है और सिर्फ वर्षा के पानी का इंतजार किया जा रहा है।


