विधानसभा घेरने जा रहे थे प्रदर्शनकारी, जाम में फंसे थे जज, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, चंडीगढ़ के DGP को किया तलब

2.8kViews
1072 Shares

हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों की वजह से जज जाम में फंसे थे। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है और चंडीगढ़ के डीजीपी को तलब किया है।

हरियाणा सरकार की राेजगार नीतियों समेत कई मुद्दों पर कुछ संगठन विरोध जता रहे हैं। बजट सत्र के चलते इन संगठन के लोग विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। उन्होंने हाईकोर्ट के पास जाम लगाया। इस दौरान कई जजों की गाड़ियां जाम में फंसी रही।

हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप मोदगिल ने इस पर संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ के डीजीपी को हाईकोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट चंडीगढ़ की कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पूछा है कि प्रदर्शनकारियो को यहां आने की इजाजत किसने दी। इस मामले में मंगलवार दोपहर 2 बजे बाद सुनवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *