अबूधाबी से पेट में लाया 135 ग्राम सोना, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा; पोटी से निकला 3 कैप्सूल

1083 Shares

अहमदाबाद कस्टम्स विभाग ने एयरपोर्ट से एक ऐसे तस्कर को पकड़ा है, जो अबूधाबी से पेट में सोना लेकर आ रहा था। तस्कर ने 24 कैरेट का 135 ग्राम से अधिक सोना निगल रखा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कस्टम विभाग ने पकड़ा।

सोने को निकालने के लिए कस्टम विभाग ने संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मल त्याग के जरिए उसके पेट से 135 ग्राम सोना निकाला। स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम को देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

तीन बेलनाकार कैप्सूल

दरअसल, शाहरुख नामक यात्री आबूधाबी से तस्करी के उद्देश्य से 24 कैरेट शुद्धता वाला 135 ग्राम से अधिक सोना निगल रखा था। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि यात्री ने मल त्याग के दौरान पीले रंग की तीन बेलनाकार कैप्सूल और एक गोल स्टील रंग की गेंद बाहर निकाली। चौथी गोल वस्तु कीमती धातु की नहीं पाई गई

पूछताछ के दौरान शाहरूख ने भी यह स्वीकार कर लिया था कि उसने गोल्ड निगलकर अपने शरीर के भीतर छिपा रखा है।

बाजार में कितनी है कीमत?

कस्टम विभाग ने अपने बयान में बताया कि तीन बेलनाकार कैप्सूल में 999 कैरेट का 135.200 ग्राम सोना मौजूद था। इसकी बाजार कीमत 21,89,564 रुपए है। चौथी गोल वस्तु कीमती धातु की नहीं पाई गई। फिलहाल कस्टम्स विभाग द्वारा पूरे मामले की आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *