UP का यह स्टेट हाईवे होगा फोरलेन, यातायात को मिलेगी रफ्तार

1026 Shares

 बुलंदशहर सड़क परिवहन के मामले पड़ोसी जिले नोएडा से काफी पीछे हैं लेकिन अब सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की सरकार की मंशा साफ नजर आ रही है। अब बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाया जाएगा। सड़क नेटवर्क मजबूत होने के साथ ही यातायात को नई रफ्तार मिलेगी।

केंद्र और प्रदेश सरकार सड़कों का जाल बिछा रही हैं। प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए पिछले दिनों कार्ययोजना मांगी थी। प्रांतीय खंड ने बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। अभी तक बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे डबलेन है। बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाइवे पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है।

कांवड़ यात्रा और पर्वो पर गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन 20-25 हजार वाहन गुजरते हैं। प्रांतीय खंड बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे (Bulandshahr-Anupshahr State Highway) के आठ किलोमीटर के टुकड़े को फोरलेन बनाएगा।
आठ किलोमीटर के टुकड़े को फोरलेन बनाने पर 70 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। सड़क के बीच डिवाइडर भी बनाया जाएगा। साथ ही प्रांतीय खंड के पास जमीन पहले से ही उपलब्ध है। जिससे यातयात अपनी दिशा में रफ्तार पकड़ सकेंगे।

शासन से कार्ययोजना को स्वीकृति मिलते ही एस्टीमेट को स्वीकृति मिलने के बाद स्टेट हाईवे को फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा। प्रांतीय खंड शहर की सड़कों को फोरलेन बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। जिससे शहर में लगने वाले जाम से हल्की राहत मिलनी शुरू हो गई है।
इससे पहले मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे (Meerut-Badaun State Highway) के डीएवी तिराहा से मिर्जापुर तक आठ किलोमीटर का टुकड़ा फोरलेन बन चुका है। साथ ही तहसील तिराहा से डीएवी तिराहा तक सड़क को फोरलेन बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। जनपद में सड़क नेटवर्क मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *