Raja Shivaji देख रहे फैंस से अचानक मिलने पहुंचे रितेश देशमुख, फिर हुआ कुछ ऐसा…इमोशनल हो गया पूरा इंटरनेट

3.2kViews
1239 Shares

 रितेश देशमुख इस वक्त सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ (Raja Shivaji Box Office) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इंडिया के साथ-साथ यह फिल्म वर्ल्डवाइड भी सफलता का बिगुल बजा चुकी है।

‘राजा शिवाजी’ की सफलता के बीच अब रितेश देशमुख का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।

फैंस को सरप्राइज देने सिनेमाघरों में पहुंचे रितेश देशमुख

सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस वीडियो को एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रितेश देशमुख ‘राजा शिवाजी’ की चल रही स्क्रीनिंग के बीच फैंस को सरप्राइज देने के लिए थिएटर पहुंचे। रितेश देशमुख को अचानक सामने देखने के बाद फैंस ने उन्हें पूरी तरह से घेर लिया, उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ करने लगे और उनके लिए चीयर करने लगे।

‘राजा शिवाजी’ के रूप में रितेश देशमुख को देखकर फैंस कितने ज्यादा खुश थे, इसका अंदाजा उनकी इलेक्ट्रिफाइंग एनर्जी से साफ लगाया जा सकता था। हालांकि, इस बीच जिस मोमेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा इमोशनल कर दिया, वह एक फैन का था। ‘राजा शिवाजी’ की स्क्रीनिंग के दौरान जब रितेश देशमुख स्टेज पर खड़े थे, ठीक उसी वक्त एक इमोशनल फैन उनकी तरफ दौड़ा आया और उनके पैर छूकर उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया।

4 दिन में ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पाई जीत

‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। फिल्म ने सिर्फ 4 दिन के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 39.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके अलावा मूवी की कुल कमाई 6.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मराठी के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है। शुरुआती 4 दिनों में जहां इस मूवी के मराठी वर्जन ने 27.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, तो वहीं हिंदी वर्जन से फिल्म ने अब तक 12.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *