सेंसर बोर्ड से पास हुई धुरंधर 2, रन टाइम में बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म?

1180 Shares

निर्देशक आदित्य धर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के सीक्वल का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में शुमार है। इस बीच धुरंधर पार्ट 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो इसके सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट से जुड़ी हुई है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की तरफ से धुरंधर द रिवेंज को पास कर दिया गया है। साथ ही मूवी के रन टाइम में बदलाव किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 को कौन सा सर्टिफिकेट मिला है।

धुरंधर द रिवेंज सेंसर से हुई पास

पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद मेकर्स धुरंधर द रिवेंज को लेकर आ रहे हैं, जिसका एलान बीते साल धुरंधर की रिलीज के साथ ही कर दिया गया था। बीते दिनों से रणवीर सिंह की इस मल्टी स्टारर मूवी को खबरों का बाजार काफी गर्म है, लेकिन फिलहाल धुरंधर द रिवेंज को लेकर जो खबर सामने आ रही है, वह काम की है।

मिड की रिपोर्ट के अनुसार सेंसर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की वेबसाइट के मुताबिक- धुरंधर 2 को 9 फरवरी, 2026 को सर्टिफाई किया गया था। फिल्म का रनटाइम 208 मिनट है, यानी यह 3 घंटे 28 मिनट लंबी है। इतना ही नहीं, वेबसाइट पर बताया गया है कि मूवी को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। बता दें कि फिल्म का पहले पार्ट का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट था। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन धुरंधर 2 पहले पार्ट से छह मिनट छोटी होगी।

इस तरह से बदलाव के साथ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बार मेकर्स धुरंधर द रिवेंज को बड़े पैमाने पर पेश कर रहे हैं और ये मूवी पैन इंडिया रिलीज के साथ हिंदी सहित तमाम दक्षिण भारतीय भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

कब आएगी धुरंधर द रिवेंज

धुरंधर द रिवेंज की रिलीज डेट के बारे में बात की जाए तो 19 मार्च 2026 को इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। पहले पार्ट को देखने के बाद दूसरा भाग के लिए सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। बता दें कि साउथ सुपरस्टार यश की बहुचर्चित फिल्म टॉक्सिक के साथ धुरंधर पार्ट 2 का बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *