होली पर घर जाना होगा आसान, लखनऊ-कानपुर सहित UP के इन बड़े शहरों के लिए बढ़ेंगे बसों के अतिरिक्त फेरे

1278 Shares

 होली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कमर कस ली है। यात्रियों को सुगम सफर देने के लिए विभाग ने 28 फरवरी से नौ मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, जबकि दिल्ली मार्ग पर 20 बसों की अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

परिवहन निगम ने सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए संविदा और आउटसोर्स चालकों/परिचालकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस दौरान यदि कर्मचारी नौ दिन उपस्थित रहकर बसों का औसतन 300 किमी प्रतिदिन संचालन करते हैं तो उन्हें 3600 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

4500 रुपये का होगा भुगतान

पूरे 10 दिन ड्यूटी करने और लक्ष्य पूरा करने पर 4500 रुपये का भुगतान होगा। वहीं, मानक से अधिक किलोमीटर चलने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त भुगतान मिलेगा।डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों को भी नौ दिन पर 1800 रुपये और 10 दिन पर 2100 रुपये का बोनस मिलेगा।

होली पर यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होती है। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन और कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो।
अमरनाथ सहाय- क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ, यूपी रोडवेज

इन मार्गों पर लगेंगे इतने अतिरिक्त फेरे

  • लखनऊ में 30
  • कानपुर में 20
  • दिल्ली में 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *