नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में आग लगी, कोई हताहत नहीं

2.0kViews
1173 Shares

 महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। नई दिल्ली-चेन्नई ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

ट्रेन नंबर 12616 नई दिल्ली-चेन्नई (तांबरम) ग्रांट ट्रंक एक्सप्रेस सुबह के समय नागपुर से निकली। मध्य रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले ने बताया कि जब यह वर्धा में सिंदी रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी तो सुबह 11.09 बजे ट्रेन के आखिरी गार्ड कोच में धुआं देखा गया।

सिंदी-तुलजापुर सेक्शन पर रोकी गई ट्रेन

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को सिंदी-तुलजापुर सेक्शन पर रोक दिया गया। प्रभावित कोच को ट्रेन से तुरंत अलग कर दिया गया और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

आग लगने के कारणों की की जाएगी जांच

अधिकारी ने बताया कि ट्रेन और संबंधित कोच में सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण पूरी जांच के बाद पता चलेगा। अधिकारी ने कहा कि ट्रेन कुछ देर में बिना प्रभावित कोच के अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *