शिवहर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक किशोर की मौत और तीन जख्मी

2.0kViews
1399 Shares

हाईवे के शिवहरहै मधुबन खंड अंतर्गत श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव के पास मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने के चलते हुए हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य किशोर जख्मी हो गए।

मृतक की पहचान श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी स्व. राजेश कुमार के पुत्र अनमोल कुमार (13) के रूप में की गई है। इस हादसे में बुरी तरह जख्मी जबकि विजय राम के पुत्र आशीष कुमार (12) को उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

मोहन राम के पुत्र साहिल कुमार (13) व मनोज राम के पुत्र बलवीर कुमार (13) का सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर में इलाज जारी है।

बताया गया है कि चारों किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर नयागांव से शिवहर की ओर आ रहे थे। इस क्रम में तेज रफ्तार की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे के किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे चारों किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

गश्त लगा रही पुलिस की टीम ने चारों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अनमोल कुमार को मृत करार दिया।

वहीं, गंभीर स्थिति में जख्मी आशीष कुमार को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, जबकि दो अन्य किशोर का इलाज जारी है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने मृतक अनमोल कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। साथ ही बाइक जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *