NZ vs Canada: कौन हैं Yuvraj Samra? न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक शतक; एक पारी से बन गए क्रिकेट के नए ‘सेंसेशन’

2.0kViews
1588 Shares

 टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के नाम पर जिसका नाम रखा गया, वो बल्लेबाजी भी अब युवराज सिंह की तरह ही कर रहा है। जैसे युवराज बाएं हाथ से बल्लेबाजी किया करते थे, वो भी ठीक वैसी ही कर रहा है।

हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसने ताबड़तोड़ शतक लगाया और वो टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाला सबसे युवा क्रिकेटर बन गया है। जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे हैं वो कनाडा क्रिकेट टीम का युवा खिलाड़ी है, जिसका नाम युवराज सामरा हैं, जिसने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जो धुनाई की, उसके बाद तो हर जगह उसकी चर्चा हो रही है।

CAN vs NZ: कौन हैं Yuvraj Samra?

  • युवराज सामरा का जन्म 29 सितंबर 2006 को जन्म हुआ।
  • कनाडा क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज है
  • टी20 फॉर्मेट में 2025 में नामीबिया के खिलाफ किया था डेब्यू
  • वनडे में 2025 में नीदरलैंड्स के खिलाफ किया था डेब्यू
  • टी20 में पहली बार हाफ सेंचुरी लगाई और उसे शतक में तब्दील किया।
  • 19 साल और 141 दिन की उम्र में टी20 विश्व कप में शतक लगाया
  • बतौर एसोसिएट प्लेयर का सबसे बड़ा स्कोर लगाने वाले बैटर रहे युवराज सामरा

युवराज सिंह के नाम पर रखा गया नाम

  • उनके पिता बलजीत सामरा युवराज सिंह के बड़े फैन थे, इसलिए उनके नाम पर ये नाम रखा गया हैं। सामरा खुद कहते हैं कि मैं उनकी तरह बनना नहीं चाहता, मैं अपनी पहचान बनाना चाहता हूं।
  • युवराज सामरा दो बार युवराज सिंह से कर चुके हैं मुलाकात

युवराज सामरा ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

  • 36 गेंद पर 50 रन ठोकते हुए टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र में फिफ्टी ठोकने का कारनामा अंजाम दिया।
  • सबसे कम उम्र में टी20 विश्व कप में शतक जड़ने का रिकॉर्ड
  • टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले कनाडा के पहले बैटर
  • टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले एसोसिएट नेशन के पहले बैटर

फिलिप्स के आगे सामरा की शतकीय पारी रही फीकी

174 रन के लक्ष्य का पीछा करने जब कीवी टीम उतरी तो उन्हें शुरुआत अच्छी मिली। पहले दो ओवर में फिन एलेन का बल्ला चला। महज 8 गेंदों पर 21 रन बनाकर पहले दो ओवर में 30 रन जोड़े। यहां से लगा कि टीम इस रन चेज में काफी आगे निकल जाएगी, लेकिन फिर डिलन ने एलेन को चलता किया और फिर साद बिन जाफर ने टिम सीफर्ट का विकेट लिया और कीवी टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया।

रचिन रवींद्र ने 59 और ग्लेन फिलिप्स ने 76 की नाबाद पारी के दम पर टीम की पारी को संभाला। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी को अंजाम दिया और टीम को 29 गेंद बाकी रहते हुए ये मैच 8 विकेट से जिताया।

इस तरह कीवी टीम ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 का टिकट कटाया। वहीं, युवराज सामरा की 110 रन की शतकीय पारी इस तरह ग्लेन फिलिप्स के आगे फीकी नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *