पंजाब में रेलवे ने की कई ट्रेनों के नंबर बदलने की घोषणा, चार दिन तक लागू रहेगा नियम

2.5kViews
1793 Shares

 रेलवे ने रेल संचालन को अधिक सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई प्रमुख ट्रेनों के नंबर में बदलाव करने की घोषणा की है। यह निर्णय 13 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू होगा। देहरादून–हावड़ा, जम्मूतवी–हावड़ा, प्रयागराज रामबाग–हावड़ा और कालका–हावड़ा सहित कई महत्वपूर्ण रूटों की ट्रेनों के नंबर बदले जाएंगे।

हालांकि ट्रेनों की श्रेणी (सुपरफास्ट/मेल एक्सप्रेस) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे के अनुसार यह बदलाव रेल नेटवर्क के पुनर्गठन और परिचालन व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाने के तहत किया गया है। यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने टिकट पर अंकित ट्रेन नंबर की पुष्टि अवश्य कर लें।

इन ट्रेनों के नंबर में होगा बदलाव

12327/12328 (देहरादून–हावड़ा) अब क्रमशः 13035/13036 होगा। 12369/12370 (हावड़ा–देहरादून) अब 13037/13038 होगा। 12331/12332 (हावड़ा–जम्मू तवी) अब 13041/13042 होगा। 12333/12334 (हावड़ा–प्रयागराज रामबाग) अब 13047/13048 होगा। 12311/12312 (हावड़ा–कालका) अब 13051/13052 होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *