सारण में ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षकों की जरूरत, शिक्षा विभाग ने मांगे आवेदन

1366 Shares

 सारण जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को डिजिटल माध्यम से नई मजबूती देने की दिशा में एक बार फिर ‘सारण गुरु ऑनलाइन क्लास’ का नया शैक्षणिक सत्र- 2026-2027 शुरू होने जा रहा है।

इस पहल को नई ऊर्जा, उत्साह और पूर्ण समर्पण के साथ प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से विषयवार दक्ष एवं इच्छुक शिक्षकों की आवश्यकता जताई गई है।

यह कार्यक्रम जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अजीत अमर द्वारा के नेतृत्व में ऑनलाइन कक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

शिक्षा विभाग का मानना है कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए ऑनलाइन मंच एक मजबूत सहारा बन सकता है।

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा मजबूत आधार

सारण गुरु ऑनलाइन क्लास जिले के विद्यार्थियों के लिए लगातार उपयोगी साबित हो रहा है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी, विषयगत शंकाओं का समाधान और नियमित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में इस प्लेटफॉर्म की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

अब नए सत्र में इसे और व्यवस्थित तथा प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षकों की नई सूची तैयार की जा रही है, ताकि प्रत्येक विषय के लिए योग्य शिक्षक उपलब्ध रह सकें।

कौन शिक्षक कर सकते हैं आवेदन

जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सारण जिले के वे सभी शिक्षक, जो ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से अध्यापन कार्य करना चाहते हैं, वे इस पहल से जुड़ सकते हैं।विशेष रूप से ऐसे शिक्षक जो अपने विषय में दक्ष हों, विद्यार्थियों को समझाने की क्षमता रखते हों और डिजिटल माध्यम से पढ़ाने में रुचि रखते हों, उनसे प्राथमिकता के आधार पर जानकारी मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *