गोड्डा में पत्नी का देवर के साथ चल रहा था चक्कर, अवैध संबंध में रोड़ा बने पति की सुपारी देकर कराई हत्या

1513 Shares

 महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पीपरा गांव में 27 जनवरी की रात चाय–पान दुकानदार अमित कुमार मोदी की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

इस हत्याकांड में शामिल तीनों अपराधियों को महगामा पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले में रविवार को महगामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के द्वारा खुलासा कर दिया गया है।

इस हत्याकांड का सूत्रधार कोई और नहीं, बल्कि मृतक का भाई व उसकी पत्नी थी। दोनो देवर-भाभी के बीच अवैध सबंध के कारण ही पान दुकानदार अमित मोदी की निर्ममता से हत्या कर दी गई।

मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि मृतक का छोटे भाई रोहित मोदी और पत्नी सोनी देवी के बीच पिछले पांच-छह वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था।

पान दुकानदार, जो मृतक है दोनो के रिश्ते के बीच आ रहा था। इसलिये दोनो ने रास्ते से हटाने के लिए अमित मोदी को ही ठीकाने लगा दिया। मृतक का छोटा भाई रोहित मोदी गांव के ही मो शाईन आलम को एक लाख रुपये की सुपारी हत्याकांड के लिए दिया।

हत्याकांड में शामिल होने के लिए गांव के ही विजेंद्र पासवान उर्फ बिदो को 25 हजार रुपये में शामिल किया गया। योजना के तहत हत्या से एक सप्ताह पूर्व मेदनीचक हाट से गंडासा भी हत्यारों ने खरीदा।

27 जनवरी की रात शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी तथा लाश को कब्रिस्तानर के समीप फेंक दिया।

वहीं पत्नी ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से मोबाइल छिपाकर बाद में गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने 25 वर्षीय मो शाईन आलम, 35 वर्षीय विजेंद्र पासवान उर्फ बिदो तथा 30 वर्षीय सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गंडासा, खून लगा मिट्टी, दो मोबाइल फोन तथा शराब की बोतल बरामद की गई है। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि मृतक का छोटा भाई रोहित मोदी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मालूम हो कि महगामा में पान दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सुबह शव मिलने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुकेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *