नकली शादी और स्टूडेंट वीजा… महिलाओं को अपने साथ रहने के लिए ऐसे मजबूर करता था एपस्टीन
अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जिन फाइलों का रिलीज किया है, उनमें कई चौंकाने वाले खुलासे लगातार हो रहे हैं। अब उसकी गर्लफ्रेंड कैरीना शूलियाक को लेकर नई कहानी सामने आई है। साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वह अपनी पसंद वाली महिलाओं को झांसा देकर अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया करता था।
2013 की शुरुआत में जेफरी एपस्टीन की गर्लफ्रेंड कैरीना शूलियाक अपने अमेरिकी वीजा स्टेटस को लेकर टेंशन में थी। उसी साल बाद में उसने एक अमेरिकन नागरिक से शादी कर ली। इसके बाद ग्रीन कार्ड मिला और 2018 में नागरिकता भी मिली। फिर शूलियाक ने अपने पति जेनिफर को तलाक दे दिया।
स्टूडेंट वीजा और नकली शादियों का सहारा
वहीं, शुलियाक किम्बल मस्क के साथ रिलेशनशिप में थी। इसके बाद एपस्टीन के इमिग्रेशन वकीलों में से एक ने शूलियाक के दिन मैसेज किया, “अब जब वह एक अमेरिकन है तो तुम्हें उसके लिए बड़ी पार्टी करनी चाहिए।”
शूलियाक की इमिग्रेशन कहानी और जारी की गई फाइलों में सामने आई कई दूसरी महिलाओं की कहानियां दिखाती हैं कि कैसे एपस्टीन ने स्टूडेंट वीजा, इंग्लिश भाषा के कोर्स और नकली शादियों का इस्तेमाल यह पक्का करने के लिए किया कि उसके दायरे में आने वाली महिलाएं वहीं रहें जहां वह उन्हें चाहता था।
ऐसे कराया शूलियाक का एडमिशन
2011 में शूलियाक का एडमिशन कोलंबिया यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज में करवाया गया। बताया गया कि उसका बेलारूस से ट्रांसफर हुआ है और उसने अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाई है। उसके एडमिशन के बाद पता चला कि उसका इमिग्रेशन केस एक और मुश्किल थी, जिसे पार करना था।
कोलंबिया के डेंटल स्कूल के एक अधिकारी ने जुलाई 2012 में शुलियाक को लिखा, “अगर आज आपको इमिग्रेशन ऑफिस में चक्कर लगवाने पड़े तो मुझे बहुत अफसोस है। इस समय मुझे लगता है कि आपके इमिग्रेशन स्टेटस के साथ सब कुछ ठीक है।”
वीजा दिलाने के लिए मांगी मदद
एपस्टीन शूलियाक के इमिग्रेशन स्टेटस को पक्का करना चाहता था। उसने अपने नेटवर्क से संपर्क किया और चुपचाप उसका स्टूडेंट वीजा वापस दिलाने में मदद मांगी। एपस्टीन ने 2012 के आखिर में इयान ओसबोर्न को लिखा, “मैं पूछना नहीं चाहता क्योंकि मैं चाहता हूं कि वह मेरी फाइल का हिस्सा न हो।” इयान एक ब्रिटिश इन्वेस्टर हैं जिनका नाम फाइलों में कई बार आता है।


