हापुड़ में मौसम का मिजाज बदला, अचानक बढ़ी गर्मी से बीपी के मरीजों में वृद्धि
मौसम में अचानक हो रहे बदलाव और बढ़ रही गर्मी लोगों की सेहत पर प्रभावित कर रहा है। मौसम में अचानक गर्मी बढ़ने से शरीर का सामान्य संतुलन बिगड़ रहा है। लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या बढ़ रही है।
पिछले चार दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। यह समस्या खासकर उन मरीजों में देखने को मिल रही है, जिन्हें पहले से ही रक्तचाप के बढ़ने की समस्या है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को इस मौसम में खास सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
ठंड के बाद मौसम में अचानक गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों का शरीर मौसम के इस उतार-चढ़ाव को फिलहाल संतुलित नहीं कर पाया है। जिसके कारण लोगों को खांसी, जुकाम, बुखार समेत उच्च रक्तचाप की समस्या हो रही है।
1758 मरीज पहुंचे सीएचडी
शनिवार को सीएचसी की ओपीडी में दोपहर तक करीब 1758 मरीज पहुंचे। इनमें से 20 प्रतिशत मरीज ऐसे थे, जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या थी। इनमें से अधिकांश मरीज ऐसे थे, जिन्हें पहले से हृदय रोग की समस्या और उच्च रक्तचाप की समस्या है। ऐसे मरीजों को ही यह समस्या हो रही है।


