टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले के लिए कोलंबो पूरी तरह तैयार है। आर प्रेमदासा स्टेडियम रविवार को जब दोनों टीम टकराएंगी तो सभी की नजरें टीवी पर लगी होंगी। मैच से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक लगातार चर्चा में बने हुए हैं। तारिक की अनोखी गेंदबाजी शैली ने उन्हें टूर्नामेंट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बना दिया है।
आगा ने बताया अहम प्लेयर
पाकिस्तानी कप्तानी सलमान अली आगा ने कहा है कि तारिक ‘ट्रम्प कार्ड’ साबित होंगे। भारत में भी तारिक की काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिरी यह उस्मान तारिक कौन हैं? इन्होंने अपने करियर में कितने टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टी20I में तारिक का रिकॉर्ड कैसा है?
तारिक का T20I करियर
- उस्मान तारिक ने 1 नवंबर, 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
- उन्होंने अपने करियर में अब तक 4 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेले हैं।
- इस दौरान 4 पारियों में तारिक ने 7.90 की औसत और 5.93 से 11 विकेट चटकाए हैं।
- 4/18 इस प्रारूप में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।
- तारिक ने 42 टी20 मैचों में 70 सफलताएं प्राप्त की हैं।
- इस दौरान पाकिस्तानी स्पिनर की औसत 15.94 की और इकोनॉमी 6.79 की रही है।
- टी20 विश्व कप 2026 में तारिक ने 1 मैच खेला है।
- अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में तारिक ने 4 ओवर गेंदबाजी की थी।
- इस दौरान वह काफी किफायती साबित हुए।
- तारिक ने 6.80 की इकोनॉमी से 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
पीएसएल से बटोरी सुर्खियां
उस्मान तारिक इंटरनेशनल क्रिकेट में अपेक्षाकृत नए चेहरे हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन ने पहले ही हलचल मचा दी है। दाएं हाथ के ऑफ-स्पिनर ने पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग में सुर्खियां बटोरीं, जहां उनकी गेंदबाजी शैली को लेकर चिंताएं जताई गईं और दो बार इसकी जांच भी की गई।
तारिक मूल रूप से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं लेकिन राउंड आर्म एक्शन के कारण उनका हाथ काफी नीचे रहता था। तारिक कुछ सेकंड रुककर गेंद फेंकते हैं। इससे बल्लेबाज कन्फ्यूज हो जाता है। तारिक भारत के केदार जाधव की तरह गेंदबाजी करते हैं। कोलंबो की पिच पारंपरिक रूप से धीमी मानी जाती है, जिससे तारिक को काफी मदद मिल सकती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

