सम्मान से सलाखों तक! स्नैचर को पकड़वाया तो DGP ने सम्मातित किया, महिला के घर से गहने-नकदी चुराने पर पुलिस ने धर-दबोचा

2.0kViews
1319 Shares

कर्म ही इंसान की पहचान बनाते हैं। यह बात सच साबित हुई सेक्टर-28 निवासी अभिषेक शर्मा के साथ। स्नैचर को पकड़वाने में पुलिस की मदद की तो अगस्त 2025 में डीजीपी ने सम्मानित किया और अब एक महिला के घर का ताला तोड़कर गहने और कीमती सामान चुराया तो पुलिस ने धर-दबोचा। अब हम आपको पढ़ाते हैं अभिषेक की सम्मान से सलाखों तक पहुंचने की कहानी…

ऐसे मिला बहादुरी का अवॉर्ड

पिछले वर्ष अभिषेक ने स्नैचर पकड़वाने में पुलिस की मदद की थी। उसने पुलिस को स्नैचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी। उसने मुखबरी करके बड़ा रैकेट पकड़वाया था। उस समय उसे जिम्मेदार और साहसी नागरिक के रूप में सराहा गया था।

यहां तक कि सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया गया था। उसे डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने अपने हाथों से बहादुरी अवॉर्ड दिया था। इस दौरान एसएसपी कवंरदीप कौर भी वहीं पर मौजूद थीं।

ऐसे पहुंचा सलाखों के पीछे

बहादुरी का अवाॅर्ड मिले अभिषेक को अभी एक वर्ष भी नहीं बिता कि वह हल्लोमाजरा के दीप कॉम्प्लेक्स में महिला के घर चोरी के केस में पकड़ा गया। महिला नमाज पढ़ने गई गई थी। घर लौटी तो घर में बिखरा सामान देखकर हैरान रह गई। घर का ताला और अलमारी का लॉक टूटे पड़े थे।

चांदी की दो चेन, तीन अंगूठियां, एक मोबाइल फोन और 6000 रुपये नकदी गायब थे। इंडेन गैस का सिलेंडर भी नहीं मिला। महिला ने सेक्टर-31 थाने में शिकायत की। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

फुटेज में दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आए। सेक्टर 31 प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि सेक्टर-28 से अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उससे गैस सिलेंडर सहित चोरी का अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभिषेक के साथी की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *