घर में शहनाई, जेल में तन्हाई: 4 रातें और कालकोठरी में बिताएंगे Rajpal Yadav, 16 फरवरी को होगी घर वापसी?

2.3kViews
1387 Shares

 अभिनेता राजपाल यादव इस वक्त सलाखों के पीछे हैं। तकदीर के खेल ने 9 करोड़ के कर्ज के चलते कॉमेडी किंग को जेल पहुंचा दिया है। जिस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल ने कर्ज लिया, उसे ना चुका पाने के चलते राजपाल फिलहाल मुश्किल वक्त में और ऐसे में इंड्स्ट्री के लोग अब धीरे-धीरे राजपाल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी बीच अब अभिनेता राजपाल यादव पर कोर्ट से फैसला आ गया है।

कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?

अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav Case Verdict Updates) को कोर्ट की तरफ से जो फैसला सुनाया गया उसके चलते अभिनेता को फिलहाल राहत नहीं मिली है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने कहा कि कम से कम दो दर्जन मौकों पर राजपाल यादव ने बयान दिया कि वो अपना वादा पूरा करेंगे और पैसे देंगे, लेकिन ऐसा करने में नाकाम रहे।

भतीजी की शादी में शामिल होना चाहते हैं राजपाल

आपको बता दें कि राजपाल के घर में शादी है। उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी है और ऐसे में राजपाल यादव अपनी भजीती (Rajpal Yadav Neice Wedding) की शादी में जाना चाहते हैं। राजपाल के परिवार को और उनके भाई को उम्मीद है कि वो जेल से रिहा होकर आएंगे और भतीजी की शादी में शामिल जरूर होंगे।

खुद राजपाल के भाई ने इस पर बात करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि भाई जल्द से जल्द रिहा होकर घर आए, क्योंकि घर में जश्न का माहौल है। राजपाल यादव की भतीजी की शादी 19 फरवरी को बताई जा रही है। अब अगर 16 फरवरी को राजपाल को बेल मिलती है, तो वो घर की शादी में शामिल जरूर हो पाएंगे।

क्या है 9 करोड़ का मामला?

आपको बता दें कि साल 2012 राजपाल यादव (Rajpal Yadav Film) ने एक फिल्म को डायरेक्ट किया था, जिसका नाम था अता पता लापता। इस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल यादव ने अच्छी खासी रकम उधार ली थी। फिल्म के लिए राजकुमार ने दिल्ली की एक कंपनी से 5 करोड़ का कर्ज लिया था।

वादे के मुताबिक राजकुमार वो कर्ज चुका नहीं पाए। इसके बाद से कर्ज देने वाली कंपनी ने राजपाल यादव पर केस ठोक दिया। राजपाल ने राशि चुकाने के लिए जो चेक दिए वो बाउंस (Rajpal Yadav Check Bounce Case) हो गए। इसके चलते राजकुमार पर 7 अलग-अलग केस दर्ज कराए गए। इसके बाद बीते 14 सालों में राजपाल दो बार जेल भी (Rajpal Yadav Jail) गए और इसी केस के चलते तीसरी बार राजपाल सलाखों के पीछे पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *