मंगलवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग से भारी स्टील पाइप गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि दोनों दोपहर के करीब हावड़ा ट्रेड सेंटर बिल्डिंग के पास से गुजर रहे थे, तभी बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से पाइप उन पर गिर गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
ऑफिसर ने कहा, ‘केस दर्ज कर लिया है और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। फिलहाल मरने वाले की पहचान अभी नहीं हो पाई है।


