अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी सफलता, अटारी बॉर्डर पर ISI के ड्रोन नेटवर्क से जुड़े आतंकी को दबोचा
अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल की तरफ से एक आतंकी को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।
यह ग्रेनेड पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कुछ दिन पहले ड्रोन के जरिए अटारी सेक्टर में गिराए थे। एसएसपी सोहेल मीर कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। डीआईजी संदीप गोयल ने पकड़े गए आरोपित की पहचान चक मिश्री गांव निवासी सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सुख के रूप में बताई है।
पकड़े गए सुख का एक अन्य साथी हरजीत सिंह उर्फ बिल्ला अभी फरार है। आशंका जताई जा रही है कि हरजीत सिंह के कब्जे में नशा और ग्रेनेड की कंसाइनमेंट भी हो सकती है। हरजीत के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में एक कैसे भी दर्ज हैl डीआईजी ने बताया कि सुखमनप्रीत सिंह से पूछताछ जारी है।


