अटल आवासीय विद्यालय एडिमश एग्जाम की लास्ट डेट बढ़ी, अब 15 तक कर सकेंगे आवेदन

2.0kViews
1846 Shares

अटल आवासीय विद्यालय में आगामी नए सत्र 2026-27 में कक्षा छह और नौ में 222 विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जाना है। इनमें 50 फीसदी बालिकाओं का दाखिला होगा। एक जनवरी से आनलाइन व आफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है।

इस अवधि तक चित्रकूटधाम मंडल, बांदा के अन्तर्गत मंडल के चारों जिलों के स्थानीय श्रम विभाग कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़ बांदा से निश्शुल्क प्राप्त कर उन्हें भरने के बाद जमा कर सकते है।

श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के तहत निश्शुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए मडंल के इकलौते शहर के अछरौंड स्थित अटल आवासीय विद्यालय में चारों जिलों के 222 बच्चों को आगामी शैक्षिक सत्र (2026-27) में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र एक जनवरी से मिलने शुरू हो गए। इसी बीच शासन स्तर से आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है।

अब 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ श्रमिक परिवार के बच्चों को मिलता है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पर पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, और अनाथ होने की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ आवश्यक होते हैं।

जन्म तिथि समेत जरूरी अर्हताएं

कक्षा छह के अभ्यर्थी की जन्म तिथि एक मई 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 के बाद की नहीं होनी चाहिए। कक्षा नौ के प्रवेश के अभ्यर्थी की जन्म तिथि एक मई 2011 से पहले और 31 जुलाई 2013 के बाद की नहीं होनी चाहिए। परिवार के अधिकतम दो बच्चों को ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।

अटल आवासीय विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए बच्चे को कक्षा पांच में व कक्षा नौ में प्रवेश के लिए बच्चे को कक्षा आठ में अध्ययरत हो या फिर परीक्षा पास होना अनिवार्य है। अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा के लिए चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होता है। इस परीक्षा में गणित, मानसिक योग्यता और भाषा पर जोर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *