साइकोलॉजिकल थ्रिलर से हिलेगा ओटीटी, इस दिन रिलीज होगी कोंकणा सेन की ‘अक्यूज्ड’

2.7kViews
1830 Shares

 कोंकणा सेन शर्मा हिंदी सिनेमा की कमाल की अदाकारा मानी जाती हैं। मौजूदा समय में बड़े पर्दे से ज्यादा वह ओटीटी पर दिखाई देती हैं। बीते साल ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार की मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज सर्च से फैंस का दिल जीतने वालीं कोंकणा आने वाले समय में एक और साइकोलॉजिकल थ्रिलर में नजर आएंगी, जिसका नाम अक्यूज्ड है।

इस ओटीटी फिल्म का टीजर हाल ही मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया था। अब अक्यूज्ड के फर्स्ट लुक पोस्टर के अलावा निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी।

अक्यूज्ड कब और कहां होगी स्ट्रीम

साइकोलॉजिकल थ्रिलर जॉनर वाली फिल्म अक्यूज्ड में कोंकणा सेन शर्मा के अलावा लापता लेडीज फेम अदाकारा प्रतिभा रांटा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस मूवी का डायरेक्शन अनुभूति कश्यप ने किया है, जबकि निर्माता करण जौहर और आधार पूनावाला के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *