केएल राहुल ने बल्ले से मचाया तहलका, शतक लगाकर अपनी टीम को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट

2.4kViews
1736 Shares

 भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी में कमाल की बैटिंग कर शतक लगाया है। राहुल के शतक के दम पर कर्नाटक ने मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है। राहुल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का 24वां शतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई और कर्नाटक के बीच खेले गए इस क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में पहले पारी में गेंदबाजों का दबदबा रहा लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया।

इसी कड़ी में राहुल ने कमाल की बैटिंग की और शानदार सेंचुरी जड़ी। राहुल के शतक की वजह से कर्नाटक की टीम अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका मुकाबला उत्तराखंड से होना है। राहुल को उनकी बेहतरीन बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

केएल राहुल ने लगाई सेंचुरी

मुंबई के खिलाफ शरद पवार क्रिकेट एकैडमी में खेलते हुए राहुल ने बल्ले से जलवा दिखाया। उन्होंने मैच की चौथी पारी में मुंबई के द्वारा दिए गए 324 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ये शतक लगाया है। राहुल ने अपनी पारी के दौरान 182 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 130 रनों की पारी खेली। तो वहीं पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे और 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए थे।

कर्नाटक की सेमीफाइनल में एंट्री

कर्नाटक की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका मुकाबला उत्तराखंड से होना है। उत्तराखंड ने क्वॉर्टर फाइनल में झारखंड की टीम को हराया था और बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। दोनों टीमों के बीच ये मैच 15 फरवरी से खेला जाना है।

मैच का पूरा हाल

इस मुकाबले में मुंबई ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 120 रन बनाए थे। इसके बाद कर्नाटक की टीम भी 173 रनों पर सिमट गई थी और मुंबई पर 53 रनों की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया और 377 रन बना डाले, जिससे कर्नाटक को जीत के लिए 325 रनों का लक्ष्य मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *