खगड़िया से चलेंगी 2 नई होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

3.0kViews
1627 Shares

 होली पर्व के दौरान ट्रोनों में संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा को लेकर विभागीय स्तर पर कई स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की गई है।

जिसमें खगड़िया होकर भी कई होली स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा हुई। विभागीय स्तर पर रानी कमलापति- अगरतला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 01665 व 01666 रानीकमलापति -अगरतला स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल पांच मार्च से प्रत्येक गुरुवार को रानी कमलापति से होली स्पेशल के रुप में 3.20 बजे चलकर दूसरे दिन 1.51 बजे खगड़िया रुकते हुए तीसरे दिन शाम 6.55 बजे अगरतला पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल आठ मार्च से प्रत्येक रविवार को अगरतला से होली स्पेशल के रुप में 5.20 बजे चलकर दूसरे दिन 7.11 बजे खगड़िया रुकते हुए तीसरे दिन शाम 4.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

वहीं, होली के अवसर पर हापा और नाहरलगुन के बीच खगड़िया होकर नई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09525 हापा-नाहरलगुन स्पेशल चार मार्च से प्रत्येक बुधवार को हापा से होली स्पेशल के रुप में रात 12.40 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 8:34 बजे खगड़िया रुकते हुए तीसरे दिन शाम चार बजे नाहरलगुन पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में, गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगुन हापा स्पेशल सात मार्च से प्रत्येक शनिवार को नाहरलगुन से होली स्पेशल के रुप में सुबह 09.40 बजे चलकर दूसरें दिन 03:18 बजे खगड़िया रुकते हुए चौथे दिन रात 12.30 बजे हापा पहुंचेगी। उक्त ट्रेन के परिचालन से जिले व कोसी क्षेत्र के लोगों का फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *