कबाड़ बीनते समय दो बालिकाओं की करंट लगने से मृत्यु हो गई। दोनों की पहचान कांशीराम आवासीय कालोनी की काजल पुत्र मौलवी और करिश्मा पुत्री अर्जुन के रूप में हुई है। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है, क्योंकि बिजली विभाग के लापरवाही की बात सामने आ रही है।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़िया के पास रविवार काे करीब तीन बजे हुई। दोनों लड़कियां रोज कबाड़ बीनकर अपने परिवार का जीवन यापन करतीं थीं।
लटक रही थी बिजली की तार
जैसे ही वह एक मकान के पीछे खाली पड़े स्थान पर कबाड़ बीनने पहुंची वहां पर बिजली का तार लटक रहा था, वह उसके संपर्क में आ गईं।
जहां पर पहले से जल भराव की भी स्थिति है। पहले करिश्मा करंट की चपेट में आई, उसे बचाने के लिए काजल दौड़ी तो वह भी संपर्क में आ गई।


