राशनकार्ड धारकों को 8 फरवरी से मिलेगा जनवरी का राशन, 26 फरवरी तक होगा व‍ितरण

2.0kViews
1206 Shares

पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को जनवरी के खाद्यान्न का वितरण आठ फरवरी से शुरू होगा, जो 26 फरवरी तक चलेगा। सभी उचित दर विक्रेताओं को प्रतिदिन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किग्रा फोर्टिफाइड चावल एवं 14 किग्रा गेहूं, कुल 35 किग्रा खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किग्रा फोर्टिफाइड चावल एवं दो किग्रा गेहूंं, कुल पांच किग्रा खाद्यान्न दिया जाएगा।

आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर पाने वाले कार्डधारकों के लिए मोबाइल ओटीपी सत्यापन की व्यवस्था है। जनपद में पारदर्शी, सुचारु एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के लिए सभी उचित दर विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी लाभार्थी को वितरण के दौरान यदि कोई समस्या आती है, तो वह विभागीय टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकता है। वहीं ई-पास मशीन में अंगूठा लगवाकर खाद्यान्न न देने अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित उचित दर विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *