पलवल में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर हमला, जेई और लाइनमैनों से की गाली-गलौज और मारपीट

1954 Shares

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम पर बिजली चोरी की जांच के दौरान जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

गांव पेलक में जांच करने पहुंचे कनिष्ठ अभियंता (जेई) और लाइनमैनों के साथ न केवल गाली-गलौज की गई, बल्कि उनके साथ जमकर मारपीट भी की गई। पुलिस ने उपमंडल अधिकारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जांच करने गई टीम को घेरकर की मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, एक फरवरी की दोपहर को बिजली निगम की सब-अर्बन सब-डिवीजन की टीम गांव पेलक पहुंची थी। टीम उपभोक्ता जय भगवान उर्फ जय के परिसर में बिजली चोरी की आशंका को लेकर जांच कर रही थी।

शिकायत में बताया गया कि जब टीम अपनी ड्यूटी कर रही थी, तभी जय भगवान और उसके सहयोगियों ने अधिकारियों को घेर लिया। आरोपितों ने टीम के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में निगम के कर्मचारियों को चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *