मुंबई में वायु प्रदूषण का कहर, AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा
आमतौर पर सर्दियों के मौसम में दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सांस लेना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बार प्रदूषण ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को अपनी चपेट में ले लिया है।
बीते दिन, 31 जनवरी 2026 को मुंबई का वायु प्रदूषण सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी तक पहुंच गया। इससे शहरवासियों में चिंता का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव, औद्योगिक गतिविधियों और वाहनों से निकलने वाले धुएं ने प्रदूषण के स्तर को तेजी से बढ़ा दिया है।
मुंबई में पहली बार इस तरह की स्थिति देखने को मिली है, जहां AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस स्तर का प्रदूषण सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन और हृदय रोगियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, मास्क का प्रयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।


