अगर एक बल्लेबाज लंबे अरसे से अपनी फॉर्म में नहीं है। हर मैच में बैट से सिंगल डिजिट में ही रन निकल रहे हैं और सालों बाद उसके बल्ले से शतक निकल जाए, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। ठीक आज वैसा ही ITC के शेयरों (ITC Share Price) के साथ हुआ।
लंबे अरसे से इसके शेयर एक ही प्राइस बैंड में घूम रहे थे। लेकिन आज यानी 6 फरवरी 2026 को इसके शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई। इस बढ़ोतरी ने निवेशकों को वैसी ही खुशी दी है, जैसे एक बल्लेबाज के बैट से लंबे अरसे बाद शतक निकलता है और खुशी से झूम उठता है।
ITC लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार, 6 फरवरी को 5.5% तक की बढ़ोतरी हुई, जो जुलाई 2024 के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त है। स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन भी ₹4 लाख करोड़ के मार्क से ऊपर वापस आ गया है। एक दूसरी सिगरेट कंपनी Godfrey Phillips के शेयर भी आज 11 फीसदी तक भागे।
जनवरी में 20 फीसदी तक टूटे थे ITC Share
जनवरी महीने में ITC के शेयर में 20% की गिरावट पिछले कम से कम तीन दशकों में कैलेंडर वर्ष की सबसे खराब शुरुआत थी। आज की तेजी के साथ, शेयर फरवरी महीने के लिए पॉजिटिव हो गया है।
इस खबर को लिखते वक्त ITC के शेयर अभी 4.5% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं, और शुक्रवार को दिन के निचले स्तर से निफ्टी 50 इंडेक्स में रिकवरी में सबसे बड़ा योगदान दे रहे हैं। शेयर इस समय 324 30 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।


