‘ऐसे कौन देखेगा…’ Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने Jio Hotstar को बताया घटिया, Dhurandhar 2 देखने के बाद हुईं निराश

 बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) की पॉपुलर कंटेस्टेंट बंदगी कालरा ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर 2: रिवेंज’ (Dhurandhar 2) देखने में आ रही कठिनाई को लेकर निराशा जाहिर की।

दरअसल फिल्म 5 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है। ऐसे में जब ओटीटी पर फिल्म मौजूद है तो बंदगी कालरा भी अपना मनोरंजन करने पहुंच गई। मूवी के बीच में आ रहे बार-बार विज्ञापन काफी ज्यादा इरिटेटिंग हैं। बंदगी ने कहा कि फिल्म को जियोहॉटस्टार के बजाय नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी चाहिए थी।

बंदगी कालरा ने गुस्से में किया ट्वीट

बंदगी कालरा ने एक्स पर लिखा, “काश धुरंधर द रिवेंज NetflixIndia पर रिलीज होती,न कि घटिया JioHotstar पर। भला कौन ऐसी फिल्म देखना चाहेगा जिसमें 100 विज्ञापन हों और ऑडियो भी खराब हो! मतलब विज्ञापन इतने लंबे होते हैं कि आप भूल जाते हैं कि आप कौन सी फिल्म या सीन देख रहे थे! नेटफ्लिक्स कृपया इसे रिलीज करें!”

खुद को बताया रणवीर की फैन

हालांकि बंदगी ने रणवीर की एक्टिंग की तारीफ की। बंदगी ने लिखा,”राम लीला में रणवीर सिंह को देखने के बाद से मैं किसी भी अभिनेता की इतनी बड़ी फैन नहीं रही जितनी आज हूं। वो इकलौते अभिनेता हैं जिन्होंने इतने अलग-अलग किरदार निभाए हैं और उनमें अपनी पूरी ईमानदारी और क्रिएटिविटी का परिचय दिया है। मैं हमेशा उनकी नंबर 1 फैन रहूंगी।”

बंदगी का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा कि कम सब्सक्रिप्शन कॉस्ट की वजह से कुछ लोग विज्ञापन वाला सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं। वहीं अन्य ने तर्क दिया कि फिल्म के बीच में इतने विज्ञापन आने से डिस्टर्ब होता है।

धुरंधर 2 में क्या था रणवीर सिंह का रोल

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का रोल निभाया है जो अंडरकवर एजेंट बनकर पाकिस्तान के लियारी टाउन में जाता है। हमजा वहां जाकर रहमान डकैत के सबसे खतरनाक गैंग में एंट्री करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *