गोरखपुर-नौतनवा रूट पर ट्रेनें प्रभावित, ओवरब्रिज गर्डर लांचिंग से बदलेंगे संचालन

2.5kViews
1050 Shares

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-आनन्दनगर रेलमार्ग पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशन के मध्य समपार संख्या 5 ए पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर गर्डर लांचिंग होगा। इसके चलते गोरखपुर-नौतनवा रेलमार्ग पर विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण व नियंत्रण किया जाएगा।

इन ट्रेनों का प्रभावित होगा संचालन…

  • 75116 नौतनवा-गोरखपुर डेमू गाड़ी 19 फरवरी को मानीराम स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी मानीराम से चलाई जाएगी।
  • 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस 19, 20, 22, 23, 24 फरवरी को गोरखपुर कैंट स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 55076 बढ़नी-नकहा जंगल सवारी गाड़ी 20, 22, 23, 24, 27, 28 फरवरी एवं 01 मार्च को मानीराम स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा 55071 नकहा जंगल-नौतनवा सवारी गाड़ी मानीराम स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी 19 फरवरी को गोरखपुर से 01 घंटा 35 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
  • 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी 19 फरवरी को बढ़नी से 01 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
  • 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 19 फरवरी को गोरखपुर से 15 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।
  • 75107 नकहा जंगल-गोण्डा डेमू गाड़ी 20, 22, 23, 24, 27, 28 फरवरी एवं 01 मार्च को नकहा जंगल से 01 घंटा 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
  • 55070 नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 19 फरवरी को मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *