यूपी के हजारों रेलकर्मियों का ‘अधिकारी’ बनने का इंतजार बढ़ा, आठ मार्च को होने वाली ग्रुप बी एलडीसीई परीक्षा रद

2.4kViews
1485 Shares

भारतीय रेलवे में अराजपत्रित श्रेणी से राजपत्रित अधिकारी बनने का सपना संजोए बैठे हजारों रेलकर्मियों के लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे बोर्ड ने आगामी आठ मार्च को आयोजित होने वाली ‘ग्रुप बी 30 प्रतिशत एलडीसीई ‘ सेंट्रल सीबीटी परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

इस संबंध में रेलवे बोर्ड की संयुक्त निदेशक (स्थापना) आरती सिंह लाल ने उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को पांच फरवरी की देर रात आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। इस फैसले से उन कर्मचारियों को झटका लगा है जो लंबे समय से परीक्षा की तैयारी में जुटे थे, हालांकि कुछ अभ्यर्थियों के लिए इसे तैयारी का एक और मौका भी माना जा रहा है।क्यों टाली गई परीक्षा? यह है असली कारण
रेलवे बोर्ड ने अपने पत्र में परीक्षा स्थगित करने का तर्क बहुत ही व्यावहारिक बताया है। बोर्ड के अनुसार-मार्च का महीना वर्तमान वित्तीय वर्ष (2025-26) का अंतिम समय होता है। इस दौरान रेलवे पर परिचालन, बजट खर्च और प्रशासनिक लक्ष्यों को पूरा करने का अत्यधिक दबाव रहता है। विभिन्न जोनल रेलवे से फीडबैक मिला था कि इस व्यस्त समय में एक साथ हजारों कर्मचारियों को परीक्षा के लिए छुट्टी देना संभव नहीं हो पाएगा। इससे रेल परिचालन प्रभावित होने का खतरा था। कई उत्पादन इकाइयों और जोनल मुख्यालयों ने बोर्ड से अनुरोध किया था कि परीक्षा को मार्च के बाद कराया जाए ताकि कर्मचारी एकाग्रता के साथ परीक्षा दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *