गणतंत्र दिवस से पहले जिले में अलर्ट, वाहनों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग

2.9kViews
1644 Shares

मुख्यालय से मिले आदेश के बाद गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। शनिवार को कमिश्नरेट पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सिटी, पूर्वी और पश्चिम जोन के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने व्यापक जांच की।

वाहनों और सार्वजनिक स्थलों पर जांच जिले की सीमाओं पर आगरा जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की गई। इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, मॉल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। ताजमहल सहित अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई।

पुलिस की अपील डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *