नोएडा में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7000 से ज्यादा चालान; गलत दिशा में गाड़ियां चलाने पर 790 पर कसा शिकंजा

2.9kViews
1128 Shares

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को यातायात पुलिस ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर नियम ताेड़कर फर्राटा भरने वाले चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक सात हजार से ज्यादा चालकों के चालान काटे। इस बीच 790 चालकों पर गलत दिशा में वाहन दौड़ाने पर कार्रवाई हुई।

डीसीपी यातायात मनीषा सिंह ने बताया कि एक मूर्ति गोल चक्कर पर पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक व आमजन को पुलिस लाइन सूरजपुर के पास जागरूक किया। उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति नियमों की जानकारी दी। इस दौरान यातायात कर्मियों ने मैनुअल तरीके से 3048 जबकि 4190 वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटने की कार्रवाई की।

इसमें हेलमेट न पहनने पर 2574, ओवर स्पीड के 364 वाहनों के ई चालान हुए। इसके अलावा 21 वाहनों को नियम उल्लंघन पर सीज किया गया। वहीं, शराब पीकर नशे में गाड़ी चलाने पर 15 व विपरीत दिशा में फर्राटा भरने पर 790 चालकों के चालान हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *