‘पलाश को भी बोलने दो…’, Smriti Mandhana की वेडिंग कंट्रोवर्सी पर बोले ‘तस्करी’ एक्टर, शादी में हुए थे शामिल
बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर पलाश मुच्छल (Palaash Muchhal) और इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की शादी टूटने की खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही। नवंबर में यह एक्स कपल शादी के बंधन में बंधने वाला था और प्री-वेडिंग फंक्शंस भी हो गए थे।
मगर शादी वाले दिन ही उनकी शादी टूट गई। पहले खबर आई कि स्मृति मंंधाना के पिता की अचानक तबीयत खराब हो गई, इसलिए शादी पोस्टपोन हुई है। हालांकि, बाद में पलाश पर स्मृति को धोखा देने का आरोप लगा। इन विवादों के बीच अब एक्स कपल के प्री-वेडिंग में शामिल होने वाले नंदिश संधू (Nandish Sandhu) ने रिएक्शन दिया है।
पलाश-स्मृति के विवाद पर बोले नंदिश
तस्करी द स्मगलर्स वेब में अहम भूमिका निभा चुके नंदिश संधू, पलाश और स्मृति के मेहंदी फंक्शन में शामिल हुए थे। अब शादी टूटने की खबरों के बाद पहली बार नंदिश ने इस मामले में रिएक्शन दिया है। उन्होंने वेडिंग कंट्रोवर्सी या फिर शादी टूटने को लेकर ज्यादा बातचीत करने की बजाय सीधा यह कहा है कि पलाश को भी अपना पक्ष रखने के लिए मौका देना चाहिए। मिस मालिनी संग बातचीत में एक्टर ने कहा-
बेहतर है कि अभी इस मामले में कुछ न कहा जाए और पलाश को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाए।
शादी के दिन बीमार हो गए थे स्मृति के पिता
नंदिश संधू ने यह भी कहा कि वह पलाश मुच्छल और स्मृति की शादी के लिए सांगली गए थे। वहीं उन्हें पता चला कि शादी नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि स्मृति मंधाना के पिता वाकई बीमार थे। उन्होंने कहा-


