गुंजन हत्याकांड: शादी का दबाव और धमकियों के बाद चापड़ से गला रेतकर हत्या

1399 Shares

गुंजन श्रीवास्तव की हत्या के मामले में उसके भाई अंश ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। अंश के अनुसार, आरोपी आकाश पहले से शादीशुदा होने के बावजूद गुंजन पर विवाह का दबाव बना रहा था। वह लगातार धमकियां देता था कि यदि गुंजन ने उससे शादी नहीं की, तो वह उसे किसी और का भी नहीं होने देगा।

शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने कई बार गुंजन को जान से मारने की धमकी दी थी। इन धमकियों से परेशान होकर गुंजन ने 31 जनवरी को खुड़बुड़ा चौकी में लिखित तहरीर दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई केवल कागजी औपचारिकताओं तक ही सीमित रही।

इस लापरवाही का नतीजा सोमवार को सामने आया, जब आरोपी ने चापड़ से गुंजन का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी सहेली पायल पर भी आरोपी ने हमला किया।

फिलहाल पुलिस ने अंश की तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को सौंपी गई है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *