अमृतसर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य काबू; 7 विदेशी पिस्तौल बरामद

2.2kViews
1059 Shares

 अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे सात ग्लाक पिस्तौल बरामद कर असलहा एक्ट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इन हथियारों में दो ग्लाक बरेटा और पांच जिगाना कंपनी के पिस्तौल हैं।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ थाना कैंटोनमेंट में केस दर्ज किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जारी है। सीपी ने पकड़े आरोपितों की पहचान घरिंडा निवासी सुमित और रेशम सिंह के रूप में बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *