नौहझील प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर धर्म परिवर्तन के आरोप, बीएसए ने किया निलंबित

1780 Shares

उत्तर प्रदेश के नौहझील क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर बच्चों को इस्लाम धर्म अपनाने और नमाज पढ़ाने के आरोप लगे हैं। इस मामले में बीएसए रतन कीर्ति ने प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

यह मामला प्राथमिक विद्यालय नौहझील प्रथम से जुड़ा है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद बच्चों को इस्लाम धर्म के प्रति प्रेरित करते थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बीएसए को दिए शिकायती पत्र में कहा कि बच्चों का ब्रेनवॉश कर उनसे नमाज पढ़वाई जाती थी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जाता था।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि विद्यालय परिसर में रहते हुए प्रधानाध्यापक द्वारा इस्लाम धर्म के प्रचार से जुड़ी कई संदिग्ध गतिविधियां की जा रही थीं। शिक्षा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *