बारामती में बनेगा अजित पवार का स्मारक, विद्या प्रतिष्ठान परिसर में होगी स्थापना

2.6kViews
1825 Shares

महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का स्मारक बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान परिसर में बनाया जाएगा। विद्या प्रतिष्ठान पवार परिवार द्वारा स्थापित एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है।

गौरतलब है कि अजित पवार और चार अन्य लोगों की 28 जनवरी को बारामती हवाईअड्डे के पास विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार इसी विद्या प्रतिष्ठान परिसर में किया गया था।

अजित पवार के करीबी सहयोगी किरण गुजर ने रविवार को बताया कि स्मारक उसी स्थल पर बनाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने अंतिम संस्कार के दौरान ट्रस्टियों और उन्हें स्मारक की योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। आने वाले दिनों में ट्रस्टियों के साथ चर्चा कर स्मारक के डिजाइन और संरचना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *