गाजियाबाद की कनावनी में एक और अवैध मदरसा प्रशासन ने किया सील, हरनंदी नदी में मांस फेंकने पर आया था नाम

4.6kViews
1134 Shares

 इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में अवैध रूप से संचालित मदरसे को प्रशासन की टीम ने शनिवार को सील कर दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद तिवारी ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कनावनी स्थित मदरसा जामिया खुल्फा-ए-शिदीन गैर मान्यता प्राप्त है और अवैध रूप से संचालित हो रहा था। मदरसे के पास दमकल व विद्युत सुरक्षा विभाग की एनओसी भी नहीं है।

बता दें कि पिछले सप्ताह महापौर ने दो किशोरों को हरनंदी (हिंडन नदी का प्राचीन का नाम) में मांस फेंकते हुए पकड़ा था। पूछताछ में इस मदरसे का नाम सामने आया था। इसके बाद महापौर सुनीता दयाल ने जांच के आदेश दिए थे। सूर्या हत्याकांड के बाद अब तक प्रशासन ने दो खोड़ा में और एक कनावनी में कुल तीन अवैध मदरसों पर ताला जड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *