भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर राजनीति और उद्योग जगत ने जताई खुशी, अमित शाह बोले- रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत

2.9kViews
1438 Shares

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद राजनीति और उद्योग जगत के दिग्गजों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए स्वागत किया है। उनका कहना है कि मौजूदा अनिश्चित भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत ने वैश्विक स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने से मजबूत व्यापारिक रिश्तों और आपसी विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शाह ने इसे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने वाला समझौता बताया, जिससे भारत और अमेरिका दोनों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *