पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 9 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी

1077 Shares

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह, 3 फरवरी 2026 को एक बार फिर व्यापक कार्रवाई शुरू की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की कई टीमें राज्य के अलग-अलग इलाकों में एकसाथ तलाशी अभियान चला रही हैं।

ईडी की कार्रवाई कोलकाता, दुर्गापुर, आसनसोल और बर्द्धमान सहित कुल नौ स्थानों पर की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी कोयला तस्करी से जुड़े अवैध धन के लेन-देन की कड़ियों को उजागर करने के उद्देश्य से की जा रही है।

जांच एजेंसी को आशंका है कि तस्करी से अर्जित बड़ी मात्रा में काला धन हवाला नेटवर्क के जरिए इधर-उधर किया गया है। इसी वित्तीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए ईडी की टीमें डिजिटल डिवाइस, बैंकिंग दस्तावेजों और अन्य अहम कागजातों की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों की नजर इस पूरे मामले के मनी ट्रेल को ट्रैक करने पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *