झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी आकांक्षा परीक्षा 2026 पर्याप्त आवेदन प्राप्त न होने के कारण तय समय पर आयोजित नहीं हो सकी। अब अधिक से अधिक परीक्षार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है, ताकि पर्याप्त संख्या में आवेदन मिलने के बाद परीक्षा का आयोजन किया जा सके।
झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने स्पष्ट किया है कि अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हो पाए थे। इसी कारण परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 फरवरी कर दिया गया है।
आकांक्षा योजना राज्य सरकार की एक अहम पहल है, जिसके तहत मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। परिषद ने पात्र छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।


