तीसरी तिमाही के नतीजों और सीईओ इस्तीफे के बाद जोमैटो शेयरों में उतार-चढ़ाव
जोमैटो के शेयरों में तीसरी तिमाही के नतीजों और संस्थापक दीपिंदर गोयल के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद तेज़ी देखने को मिली। 22 जनवरी को शुरुआती कारोबार में शेयर 7% तक उछले। हालांकि, मुनाफावसूली का दबाव बढ़ते ही तेजी थम गई और शेयर गिरावट में आ गए। फिलहाल यह लगभग 1% नीचे 280 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
इटरनल (जोमैटो की मूल कंपनी) के शेयर सुबह 300 रुपये पर खुले और 305 रुपये तक पहुंचे। लेकिन बाद में यहां भी मुनाफावसूली का असर दिखा। वहीं, कंपनी द्वारा पेश किए गए तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउसेज ने जोमैटो के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है।


