मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार दोपहर एक जबरदस्त हादसा हो गया। एक रिटायर्ड फौजी की बाइक रोडवेज बस में जा घुसी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फौजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वजीरगंज कस्बा निवासी 45 वर्षीय आदर्श कुमार रिटायर्ड फौजी थे। पुलिस के मुताबिक वह सोमवार दोपहर अपनी बाइक लेकर ससुराल गाजियाबाद के पिलखुआ जा रहे थे। उनकी बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रेहड़िया पुलिस चौकी से आगे ज्यारत और दौलतपुर गौटिया के बीच पहुंची थी।


