सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा देकर वापस लेने वाले Deputy Commissioner GST पर व्यापारी ने लगाए गंभीर आरोप

2.5kViews
1140 Shares

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा देकर यू टर्न लेने वाले जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह अब नये विवाद में आ गए हैं।

रामनगरी के एक बड़े व्यापारी ने उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। अयोध्या के प्रतिष्ठित व्यापारी और राजलक्ष्मी साड़ी-सूट के मालिक लक्ष्मण दास मखेजा ने डिप्टी जीएसटी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह पर किसी प्रतिष्ठान का सर्च वारंट दूसरे को चेक करने के आरोप लगाए हैं।

व्यापारी का कहना है कि बीते वर्ष दो अप्रैल को प्रशांत कुमार सिंह उनके प्रतिष्ठान पर सर्च वारंट लेकर पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए उन्होंने उनकी दूसरी ब्रांच श्री राजलक्ष्मी सूट एंड साड़ी पर भी छापेमारी कर दी, जबकि उस ब्रांच का जीएसटी नंबर और टीन नंबर पूरी तरह अलग है। आरोप है कि दोनों प्रतिष्ठानों के स्टॉक को जोड़कर गलत तरीके से फ्रॉड किया गया, जिससे व्यापारी को आठ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *