चंदौली ज‍िले की लाइफ लाइन बनेगा चंदौली-बबुरी मार्ग का पड़या पुल, सौ से अधिक गांवों को जलजमाव से मुक्‍त‍ि

9.3kViews
1552 Shares

 जनपद के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चंदौली-बबुरी मार्ग पर स्थित पड़या पुल का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 4.44 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस पुल की लंबाई लगभग 200 मीटर होगी। पुल के निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही जलजमाव और आवागमन की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

चंदौली-पीडीडीयू नगर मार्ग पर मवइया, दुडे और चौरमवां जैसे क्षेत्रों में बरसात के दौरान भारी जलभराव हो जाता था। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। पुल के बन जाने के बाद यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और लोगों का समय व श्रम दोनों बचेगा। इस परियोजना की खास बात यह है कि यह मार्ग ब्लॉक चंदौली सदर, चकिया और नौगढ़ इन तीनों प्रमुख ब्लॉकों को सीधे जिला मुख्यालय से जोड़ता है।

ऐसे में यह पुल न केवल ग्रामीणों के लिए बल्कि व्यापारिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाने में पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप की भूमिका अहम रही है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के समक्ष लगातार पैरवी की। उनकी मेहनत और प्रयासों का ही परिणाम है कि वर्षों से लंबित यह परियोजना अब साकार हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *