अमित शाह का टीएमसी सरकार पर हमला: घुसपैठियों को बचाने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप

1892 Shares

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार घुसपैठियों को बचाने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर सीमा सुरक्षा को कमजोर कर रही है।

कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ममता बनर्जी चाहे एसआइआर (Special Summary Revision) का कितना भी विरोध करें, लेकिन यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि एसआइआर के जरिए घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।

शाह ने आगे कहा कि यदि कोई अवैध नाम शेष रह भी जाएंगे तो भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें भी हटाया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कोलकाता आनंदपुर की मोमो फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर भी टीएमसी सरकार को घेरा। शाह ने कहा कि यह हादसा राज्य प्रशासन की विफलता और भ्रष्टाचार का नतीजा है। इस आग में 25 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग अभी भी लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *