अमेरिका में इमिग्रेशन एजेंट्स द्वारा की गई एक विवादित कार्रवाई पर अब फेडरल जज ने सख्त कदम उठाया है। कुछ दिन पहले एजेंट्स ने एड्रियन कोनेजो एरियस को पकड़ने के लिए उसके पांच वर्षीय बेटे लियाम कोनेजो रामोस का इस्तेमाल किया था। एजेंट्स ने बच्चे को हिरासत में लेकर मोहरे की तरह इस्तेमाल किया, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया।
इस घटना पर फेडरल जज ने आदेश दिया कि बच्चे को तुरंत रिहा किया जाए। साथ ही उसके पिता एड्रियन कोनेजो एरियस को भी छोड़ने का निर्देश दिया गया।
अमेरिका की पूर्व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी इस मामले को उठाया और पांच वर्षीय बच्चे की गिरफ्तारी को गंभीर चिंता का विषय बताया। यह बच्चा मिनियापोलिस शहर से इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिया गया था।
इस घटना ने अमेरिका में इमिग्रेशन नीतियों और एजेंट्स की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मानवाधिकार संगठनों ने भी इस कार्रवाई को अनुचित और अमानवीय करार दिया है।


